ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

हेट स्पीच को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की शिकायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ का सांप्रदायिक सद्भाव खराब करने और हेट स्पीच के मामले में भाजपा नेताओं ने रायपुर के सिविल लाइन थाने में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत की। भाजपा ने नंदकुमार बघेल, कवासी लखमा, आरपी सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, शकुंतला साहू, जयवर्धन बिस्सा, मंत्री अमरजीत भगत के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत की है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, वरिष्ठ भाजपा नेता विधायक शिवरतन शर्मा, रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह के नेतृत्व में कई दिग्गज नेता एकात्म परिसर से सिविल लाइन थाने पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। भाजपा के नेताओं ने हेट स्पीच को लेकर दिए गए नोटिस पर शिकायत को झूठा बताया।

इस दौरान नेता कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की। बता दें कि बिरनपुर हत्याकांड मामले में इंटरनेट मीडिया में नफरती पोस्ट फैलाने बीजेपी नेताओं को नोटिस जारी हुआ था।

Related Articles

Back to top button