ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
लाइफ स्टाइल

गर्मियों में ये ड्राई फ्रूट्स बनाए रखेंगे शरीर की ठंडक, जानें इन्हें खाने का सही तरीका

नई दिल्ली। बढ़ते तापमान के साथ ही गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में इस मौसम में खुद को सेहतमंद रखने के लिए लोग अपनी लाइफस्टाइल में तरह-तरह के बदलाव कर रहे हैं। गर्मी में इस मौसम में तेज धूप से खुद को बचाने और शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए लोग डाइट में ऐसे फूड आइटम्स शामिल कर रहे हैं, जो उन्हें सेहतमंद बनाए रखे।

ऐसे में इस सीजन स्वस्थ रहने के लिए आप कुछ ड्राई फ्रूट्स को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। कई ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं, जिन्हें खाने से गर्मी में आपके शरीर में ठंडक बनी रहती है। अगर आप भी गर्मियों में खुद को सेहतमंद बनाए रखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं उन ड्राई फ्रूट्स के बारे में, जिन्हें गर्मियों में खाने से आपको फायदा मिलेगा।

किशमिश

किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसे आप कभी भी खा सकते हैं। इसका इस्तेमाल व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। आप गर्मी के मौसम में भी किशमिश का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, इसे खाने से पहले 3-4 घंटे पानी में भिगोकर जरूर रखें। इसके अलावा आप दूध में किशमिश उबालकर भी खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि 5-6 किशमिश से ज्यादा न खाएं।

खजूर

गर्मियों के मौसम में आप बिना किसी हिचक के खजूर और छुहारा खा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि आप दिन 2-3 खजूर से ज्यादा न खाएं। रातभर में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खजूर खाना फायदेमंद होगा। इसके लिए आप इसे दूध उबालकर भी खा सकते हैं।

अंजीर

कई गुणों से भरपूर अंजीर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गर्मियों में मौसम में इसे खाने से भी कई फायदे मिलते हैं। ऐसे में आप रोजाना सूखे अंजीर के 2-3 टुकड़े खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसे 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर भी इसे खा सकते हैं। साथ ही दूध के साथ अंजीर का सेवन भी गुणकारी होगा

खुबानी

कम मिठास और लो कैलोरी की वजह से खुबानी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। हालांकि, गर्मियों में अगर आप इसका सेवन कर रहे हैं, तो 2 से अधिक टुकड़े न खाएं। इसके अलावा आप सूखे खुबानी के टुकड़े पानी में भिगोकर या दूध के साथ भी खा सकते हैं।

ड्राई प्रून या आलूबुखारा

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सूखे आलूबुखारे कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। आप नाश्ते में इसे खाने के साथ ही वर्कआउट से पहले या बाद में भी इसे खा सकते हैं। आलूबुखारा पाचन दुरुस्त रखने में मदद मददगार होता है, लेकिन 2-3 से ज्यादा न खाएं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button