ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मुख्य समाचार

बीजेपी का संकल्प पत्र जारी,70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना का लाभ देंगे

यूनिफॉर्म सिविल कोड़ लागू करेंगे

 

BJP Manifesto: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. इस बार फिर से बीजेपी के संकल्प पत्र में ‘मोदी की गारंटी’ के जरिए खास तौर पर छह मुद्दों पर फोकस किया गया है. इस पत्र में विकास, महिला, गरीब, युवा, किसान और समृद्ध भारत पर फोकस किया गया है. पार्टी ने इस पत्र के जरिए अपने 2047 के विजन को केंद्र में रखा है.

बीजेपी के संकल्प पत्र में वादे

• यूनिफॉर्म सिविल कोड़ लागू करेंगे
• वन नेशनल वन इलेक्शन लागू करेंगे
• भारत ओलंपिक की मेजबानी करेगा
• 3 करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे
• सौर ऊर्जा से मुफ्त बिजली दी जाएगी
• 3 करोड़ घर बनाएँगे
• उत्तर, दक्षिण और पूर्व भारत में भी एक- एक बुलेट ट्रेन चलाएंगे
• 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना का लाभ देंगे
• देश के कोने-कोने में वंदे भारत ट्रेनों का भी विस्तार होगा
• वंदे भारत के 3 मॉडल चला करेंगे – स्लीपर, चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो
• डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 5G के बाद अब 6G पर काम करेंगे
• पूरी दुनिया में तिरुवल्लुवर कल्चरल केंद्रों का निर्माण

संकल्प पत्र जारी करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘देशवासियों के संतुष्टिकरण का रास्ता चुनते हुए, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है. मोदी 3.0 में ‘विकसित राष्ट्र’ के संकल्प की पूर्ति के लिए कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा. बीते 10 वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने खूबसूरती के साथ विविधता में एकता के मंत्र को आत्मसात करके सांस्कृतिक एकता से भारत की एकात्मकता का रास्ता तय किया है.’पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी किया। - Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button