ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
लाइफ स्टाइल

डेड स्किन सेल्स ने डल कर दिया है चेहरा, तो इन 3 होममेड स्क्रब से वापस पाएं त्वचा का निखार

नई दिल्ली। धूल-मिट्टी और लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से हमारी सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके अलावा बिगड़ती जीवनशैली की वजह से भी लोग त्वचा संबंधी कई समस्याओं के शिकार होते जा रहे हैं। प्रदूषण की वजह से कई बार चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं, जिससे चेहरा काफी डल नजर आने लगता है।

वैसे तो डेड स्किन सेल्स अपने आप ही निकल जाते हैं, लेकिन केमिकल वाले प्रोडक्ट्स और धूल-मिट्टी की वजह से डेड स्किन सेल्स निकलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में आप कुछ होममेड स्क्रब की मदद से इन डेड स्किन सेल्स की निजात पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं डेड स्किन सेल्स के लिए कुछ होममेड स्क्रब्स के बारे में-

कॉफी का स्‍क्रब

सामग्री

  • तीन चम्मच कॉफी पाउडर
  • एक चम्मच जैतून या बादाम का तेल
  • एक चम्मच शहद
  • क चम्मच बारीक शक्कर

घर पर कैसे बनाएं कॉफी का स्‍क्रब

  • कॉफी का स्‍क्रब बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कॉफी पाउडर लें।
  • अब इसमें जैतून या बादाम का तेल, शहद और बारीक चीनी मिलाएं।
  • सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करें।
  • बस तैयार है होममेड कॉफी का स्‍क्रब।

ऐसे करें इस्‍तेमाल

  • कॉफी का स्‍क्रब इस्तेमाल करना बेहद आसान है।
  • इस तैयार स्क्रब को चेहरे पर लगाकर 5-10 मिनट कर मसाज करें।
  • अब तय समय बाद गुनगुने पानी अपना मुंह धो लें।
  • कॉफी में मौजूद फ्लेवनॉल्स त्वचा की बनावट में सुधार करने में मदद करता है।

संतरे के छिलके का स्क्रब

सामग्री

  • संतरे के छिलकों का पाउडर
  • दही

ऐसे बनाएं संतरे के छिलके ​का स्‍क्रब

  • संतरे के छिलके ​का स्‍क्रब बनाने के लिए सबसे पहले छिलकों को धूप में अच्छे से सुखा लें।
  • अब इन छिलकों पीसकर इसका पाउडर बना लें और इसे एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें।
  • अब इसका स्क्रब बनाने के लिए बराबर मात्रा में पाउडर और दही मिलाएं।
  • बस तैयार है संतरे के छिलके ​का होममेड स्‍क्रब।

ऐसे करें इस्‍तेमाल

  • संतरे के छिलके ​से तैयार इस स्क्रब को अच्छे से चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • इस स्क्रब को लगातार 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • फिर गीले हाथों से धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में रगड़कर इसे छुड़ा लें।
  • ऐसा करने से डेड स्किन सेल्स से छुटकारा मिल जाएगा।

चीनी और जैतून के तेल

सामग्री

  • आधा कप शक्कर
  • दो चम्मच जैतून का तेल
  • दो चम्मच शहद
  • आधा चम्मच नींबू का रस

ऐसे बनाएं चीनी और जैतून तेल ​का स्‍क्रब

  • सबसे पहले जैतून के तेल में छोटे दाने वाली बारीक शक्कर मिलाएं।
  • अब इसमें शहद और थोड़ा सा नींबू का रस अच्छे से मिक्स करें।
  • चीनी और जैतून के तेल का स्क्रब तैयार है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button