ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

मंदिर में एक भजन ऐसा भी भक्तों ने पशु-पक्षियों के लिए लगा दिया रोटियों का ढेर

गुजरात के पाटन में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां के रोटलिया हनुमान मंदिर में आयोजित गायक कीर्तिदान गढ़वी का भजन कार्यक्रम था। जहां प्रवेश के लिए भक्तों को टिकट की जगह रोटी लाने के लिए कहा गया। बता दें रोटलिया हनुमान मंदिर में रोटी को प्रसाद के रूप में बजरंगबली को चढ़ाया जाता है।

रोटियों का लगा अंबार

हनुमान मंदिर के एक साल पूरा होने पर एक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां गायक कीर्तिदान गढ़वी को परफॉर्म करना था। इस तरह के आयोजनों के दौरान कलाकार पर पैसों की बारिश होती है, लेकिन यहां जो हुआ उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां गायक के आगे रोटियों का अंबार लग गया।

रोटी लेकर कार्यक्रम में एंट्री

इस कार्यक्रम में एक रोटला (मोटी रोटी) या 10 रोटली (पतली) लाने वालों प्रवेश दिया गया। पशु अधिकारी और कल्याण से जुड़े बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। लोक दियारो शुरू होने के कुछ देर में मंच रोटियों से भर गया।

क्यों रखी गई टिकट में रोटियां?

आयोजन का उद्देश्य पशु-पक्षियों के लिए भोजन इकट्ठा करना था। इस लोक दियारो में करीब 50 हजार रोटियां इकट्ठा की गई।

Related Articles

Back to top button