ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

फिल्म स्टार सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

जोधपुर। फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाले एक शख्स को जोधपुर के लूणी थाना क्षेत्र के रोहिचा कला गांव से मुंबई पुलिस ने पकड़ा है। मुंबई पुलिस ने स्थानीय लूणी पुलिस की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है जिसके बाद पुलिस 21 वर्षीय धाकड़ राम विश्नोई को अपने साथ ले गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने ईमेल के जरिए सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा युवक द्वारा पंजाबी गायक सिद्दू मूसे वाला के पिता को इसी तरह के मेल भेजने की बात सामने आ रही है। पुलिस इस युवक के लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े होने के बारे में पड़ताल कर रही है।

मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

लूणी क्षेत्र के एसीपी जयप्रकाश अटल से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस की सूचना पर रोहिचा कला निवासी धाकड़ राम विश्नोई को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। इधर पंजाब पुलिस भी इसी मामले में लूणी पहुंची है, लेकिन तब तक मुंबई पुलिस धाकड़ राम को लेकर रवाना हो चुकी थी। जिसके बाद अब पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस, मुंबई पुलिस से संपर्क करेगी। गिरफ्तार किए गए धाकड़राम बिश्नोई के ईमेल के जरिए धमकी देने की बात सामने आई है। बिश्नोई ने ईमेल भेज कर लिखा- सिद्धू मूसेवाला का जो हाल हुआ है, तुम्हारा भी वही हाल होगा।

लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा मामला

दरअसल जोधपुर में एक पेशी के दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने पुलिस कस्टडी में ही सलमान खान को मारने की बात कही थी। उसके बाद जोधपुर में ही सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत को भी जान से मारने की धमकी भरे कई पत्र मिले, जिसके बाद उनको भी पुलिस सुरक्षा दी गई है। अब जोधपुर ग्रामीण के लूणी थाना क्षेत्र से धाकड़ राम को सलमान को धमकी भरे ईमेल मामले में दस्तयाब किया गया है। धमकी देने वाला शख्स धाकड़ राम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्वयं को कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष बता रखा है। स्थानीय पुलिस इस मामले में उसका रिकॉर्ड चेक कर रही है।

Related Articles

Back to top button