मुख्य समाचार
MP के धार्मिक शहरों में होगी शराबबंदी, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरियों में जल्द ही पूरी तरह से शराब बिक्री पर रोक लगने वाली है. CM डॉ. मोहन यादव ने इसका ऐलान किया है. मध्य प्रदेश के धार्मिक शहरों में रहने वाले और आने वाले शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर है. राज्य के सभी धार्मिक शहर जैसे उज्जैन, अमरकंटक, खंडवा, चित्रकूट आदि शहरों में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक (Liquor Ban) लगने वाली है. CM डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इसका ऐलान किया है. उन्होंने एक बयान में कहा कि साधु-संतों से मिले सुझाव के बाद सरकार अपनी नीति में संशोधन करने वाली है. ऐसे में प्रदेश के सभी धार्मिक नगरों की सीमा से बाहर ही शराब दुकानों को रखा जाएगा. MP के धार्मिक नगरों में शराबबंदी मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर CM डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने सोमवार को एक बयान देते हुए कहा-‘हमारी सरकार विचार कर रही है कि प्रदेश के धार्मिक नगरों में पूरी तरह से शराबबंदी की जाए. साधु-संतों से लेकर कई लोगों ने सुझाव दिए हैं, जिसके बाद सरकार अपनी नीति में संशोधन करने वाली है. शराब को लेकर मिल रही शिकायतों को लेकर सरकार गंभीर है. जल्द ही सरकार शराब दुकानों को धार्मिक नगरों की सीमा से बाहर करेगी


