ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

डेढ़ हजार छात्रों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं छात्रवृत्ति में दिक्कत 20 अप्रैल तक का था समय

रायपुर।  शासन की ओर से अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति तो दी जा रही है, लेकिन कुछ छात्रों की गलती की वजह से उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालात ऐसे हैं कि बैंक खाते से आधार लिंक करने के लिए कई बार निर्देश देने के बाद भी डेढ़ हजार से ज्यादा छात्रों ने अब तक इसी प्रक्रिया नहीं की है।

वहीं, आदिम जाति विकास विभाग द्वारा इसके लिए 20 अप्रैल तक का समय सभी छात्रों को दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद अब भी छात्र इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए हैं। इसकी वजह से छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति डालने में विभागीय अफसरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पिछले वर्षों के रिकार्ड के अनुसार इन्हीं सभी समस्याओं की वजह से दो सौ से ज्यादा छात्रों के खाते में राशि डालने में दिक्कतें देखने को मिल रही हैं।

कुछ इस तरह है छात्रों का पंजीयन

अनुसूचित जाति 8,259

अनुसूचित जनजाति 4,586

ओबीसी 30,191

आनलाइन किया जा सकता है लिंक

बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक करने के लिए आनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसके तहत पैन कार्ड और आधार भी लिंक करने से इसका लाभ मिल सकता है। इसके लिए आयकर विभाग की वेबसाइट से जाकर पैन से आधार लिंक कर सकते हैं, जिसके बाद अकाउंट से भी इसे लिंक किया जा सकता है।

आदिम जाति विकास विभाग रायपुर के सहायक आयुक्त तारकेश्वर देवांगन ने बताया कि छात्रों के खाते आधार से लिंक नहीं होने की वजह से छात्रवृत्ति देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर यही प्रक्रिया पहले ही कर ली जाए, तो निश्चित रूप से छात्रों के साथ हमें भी सहूलियत होगी।

Related Articles

Back to top button