ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
धार्मिक

धन का नाश करते हैं ये 5 पेड़ पौधे घर से तुरंत उखाड़कर फेंक दें

किसी भी भवन के वास्तु को सही रखने हेतु उसके आसपास के पर्यावरण का ठीक होना अत्यंत आवश्यक होता है और यदि पर्यावरण को ठीक रखना है तो पेड़ पौधों का होना जरूरी होता है क्योंकि पेड़ पौधों का महत्त्व प्रकृति को संतुलित बनाए रखने के साथ साथ मानव के लिए भी महत्वपूर्ण है। पेड़ पौधे पर्यावरण में उपस्थित हानिकारक तथा निश्चित वायु भोजन के रूप में ग्रहण करके वातावरण को स्वच्छ तथा सुंदर बनाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनुष्य को सुख, समृद्धि की प्राप्ति के लिए अपने घर में पौधों को अवश्य ही लगाना चाहिए। यहां जानें कुछ ऐसे ही पेड़ पौधों के बारे में जो हमे नफा और नुकसान पहुंचाते हैं-

अशोक का वृक्ष

अशोक वृक्ष को यदि घर के उत्तर दिशा में लगाया जाए तो इसका अत्यंत शुभ प्रभाव प्राप्त होता है। इस वृक्ष को परिसर अथवा घर में लगाने से ही दूसरे सभी अशुभ वृक्षों के दोष नष्ट हो जाते हैं।

केले का पेड़

केले के पेड़ को घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा औद्योगिक परिसर की चारदीवारी में लगाना शुभ होता है। इस वृक्ष को यदि ईशान कोण में लगाना फायदेमंद होता है। केले के वृक्ष के पास तुलसी का पौधा लगाया हो तो ज्यादा शुभ फल प्राप्त होते हैं। ईशान क्षेत्र में लगे हुए केले के पौधे के नीचे अध्ययन करने से अध्ययन व्यर्थ नहीं जाता है।

आक या श्वेतार्क का पौधा

श्वेतार्क का पौधा दूध वाला होता है। वास्तु शास्त्र के सिद्धांत के अनुसार दूध से युक्त पौधों को व्यवसायिक स्थल, औद्योगिक क्षेत्र तथा घर की सीमा में लगा होना अशुभ माना जाता है, लेकिन आर्क इसका अपवाद हैं। श्वेतार्क का पौधा गृह सीमा में अपने आप ही निकल जाए हैं तो इसे उखाड़ना नहीं चाहिए, बल्कि हल्दी, अक्षत तथा जल से ही इसकी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से इस पौधे की बरकत होती है।

घर में न लगाएं पपीता

वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि पपीता का पेड़ घर में नहीं लगाना चाहिए। ये अशुभ होता है। अगर ये वृक्ष अपने आप उग जाए तो शुरुआत में ही इसे खोद कर अन्यत्र स्थानांतरित कर देना चाहिए, लेकिन अगर ये बड़ा हो गया हो तो फल आना जब बंद हो जाए, उसके बाद ही इसे काटना के बजाए तने में छेद कर हींग भर देना चाहिए।

नारियल का वृक्ष

नारियल का वृक्ष यदि घर की सीमा में लगाए जाएं तो शुभ फल प्राप्त होता है। घर की सीमा में इस वृक्ष के होने से घर में रहने वालों की मान, सम्मान तथा उन्नति में वृद्धि होती है।

बरगद का वृक्ष

वास्तु की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण वृक्ष है। किसी भी भवन या व्यावसायिक प्रतिष्ठान के पूर्व दिशा में बरगद का वृक्ष होना बहुत ही शुभ होता है। इससे संपूर्ण मनोकामनाएं पूर्ण होती है, लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि भवन पर इस पेड़ की छाया न पड़े। वट वृक्ष का घर की पश्चिम दिशा की तरफ होना अशुभ माना गया है।

आंवले का वृक्ष

वास्तु की दृष्टि से आंवले के वृक्ष का घर की सीमा में होना शुभ माना गया है। इस वृक्ष को यदि घर में लगाया जाए तो जो अशुभ वृक्षों का फल होता है वो भी नष्ट होता है। अनार का वृक्ष घर में यदि फल देने वाला अनार का पेड़ लगाया जाए तो शुभ फल प्राप्त होते हैं। लेकिन ये वृक्ष अग्नि तथा नैऋत्य कोण में नहीं लगाना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button