ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा का परिणाम मई के अंत में आने की संभावनाएं है

भाेपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। 19 लाख विद्यार्थियों की एक करोड़ 30 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से शुरू हुआ है।15 मार्च तक हुई परीक्षाओं का मूल्यांकन 17 मार्च से शुरू हुआ था।आठ अप्रैल से दूसरे चरण का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया है।मूल्यांकन कार्य अब तेजी से जारी है।मूल्यांकन के पहले मंडल की कमेटी द्वारा हो चुके प्रश्न-पत्रों की जांच की।इसमें कई प्रश्नों में गलती निकली है।इसे लेकर मंडल ने कई विषयों में विद्यार्थियों को बोनस के अंक दिए है।10वीं के दो और 12वीं के चार प्रश्नपत्रों में बोनस अंक दिए गए हैं।बता दें, कि प्रदेश के 19 लाख विद्यार्थियों के एक करोड़ 30 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का का मूल्यांकन जारी है।

इन विषयों में मिलेंगे बोनस अंक

10वीं के सामाजिक विज्ञान में चार अंक, हिंदी में दो अंक दिए जाएंगे। वहीं बारहवीं के संस्कृत में चार अंक, हिंदी में एक अंक दिया जाएगा। इसी तरह भौतिकी में चार अंक व गणित में चार अंक मिलेंगे।

आठ मई तक पूरा होगा मूल्यांकन

मंडल की 12वीं की परीक्षा पांच अप्रैल को समाप्त हुई है।अभी तक मूल्यांकन कार्य धीमी गति से चल रहा था। मूल्यांकन का दूसरा चरण जारी है।इसके बाद मूल्यांकन की गति में तेजी आएगी।मूल्यांकन कार्य आठ मई तक पूरा कर लिया जाएगा।इसके बाद 10वीं व 12वीं का परिणाम बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। करीब पांच दिन रिजल्ट बनाने में लगेंगे।मई के अंतिम सप्ताह तक परिणाम घोषित होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button