ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

कब हल होगा पांचवी-आठवीं की स्थगित परीक्षा का गणित असमंजस में विद्यार्थी

भोपाल । प्रदेश में पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं अब तक पूरी नहीं हुई है, दोनों कक्षाओं का सबसे महत्वपूर्ण विषय गणित का प्रश्नपत्र अभी होना बाकी है। वहीं दिव्यांग विद्यार्थियों का संगीत का प्रश्नपत्र होना है। इसके साथ ही आठवीं कक्षा का एक अप्रैल को हुआ संस्कृत का प्रश्नपत्र निरस्त तो कर दिया, लेकिन यह कब होगा, अभी तक घोषित नहीं किया गया है।

मालूम हो कि संस्कृत का प्रश्नपत्र एक दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद राज्य शिक्षा केंद्र ने इसे निरस्त कर दिया। इसके साथ ही राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा पांचवीं-आठवीं की तीन अप्रैल को आयोजित होने वाली गणित एवं संगीत विषय की परीक्षा को बिना कारण बताए स्थगित कर दिया। इसके बाद से पांच दिन बीत गए, लेकिन परीक्षाओं की नई तारीख की घोषित नहीं की गई। बता दें कि पांचवीं-आठवीं की परीक्षा में लगभग 25 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे है। इन दोनों परीक्षाओं को लेकर विभाग की पूरी तैयारी नहीं हो सकी थीं।

तीसरी, चौथी, छठवीं व सातवीं की परीक्षाएं आज से शुरू

प्रश्न-पत्रों की समय पर छपाई नहीं होने के कारण सरकारी स्कूलों की तीसरी, चौथी, छठवीं व सातवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा को स्थगित कर समय-सारिणी में बदलाव किया गया। इन कक्षाओं की परीक्षाएं आठ अप्रैल यानी आज से शुरू हो गई हैं।

पांचवीं व आठवीं में जिन विषयों के प्रश्‍नपत्र निरस्त या स्थगित किए गए हैं, उनकी परीक्षा कब होगी, अभी यह तय नहीं हुआ है। इन विषयों की परिक्षाओं की आगामी तिथि सोमवार को तय की जाएगी।

– धनराजू एस, संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र

Related Articles

Back to top button