ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव से पहले RSS की बड़ी मीटिंग आज से:भागवत समेत संघ की टॉप लीडरशिप 3 दिन हरियाणा में रहेगी, कई बड़े फैसले संभव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बेहद महत्वपूर्ण बैठक आज से हरियाणा में शुरू हो रही है। 12 से 14 मार्च तक चलने वाली ये तीन दिन की मीटिंग पानीपत के समालखा एरिया में होगी। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले RSS की टॉप लीडरशिप की यह आखिरी बड़ी मीटिंग है। इस लिहाज से इसमें संघ और BJP के बीच को-ऑर्डिनेशन का काम करने वाले कुछ चेहरे बदले जा सकते हैं। इसके अलावा RSS के कुछ लोगों की जिम्मेदारियां बदलने का फैसला भी इसमें हो सकता है।

इस मीटिंग की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 4 दिन पहले ही समालखा पहुंच चुके हैं। वह 4 दिनों से समालखा एरिया के पट्टीकल्याणा गांव में खासतौर पर इस मीटिंग के लिए बनाए गए सेंटर में संघ के प्रमुख चेहरों से विचार-मंत्रणा कर रहे हैं।

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (ABPS) की इस वार्षिक बैठक में देशभर से RSS के 1400 स्वयंसेवक शामिल होंगे। इनमें सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के साथ सभी सह सरकार्यवाह, RSS की अखिल भारतीय कार्यकारिणी, क्षेत्रीय व प्रांतीय कार्यकारिणी, संघ के निर्वाचित प्रतिनिधि और सभी विभाग प्रचारकों के साथ-साथ संघ के ही 34 अलग-अलग संगठनों के चुनिंदा निमंत्रित स्वयंसेवक शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button