ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मुख्य समाचार

केंद्रीय मंत्री शाह रविवार को तेलंगाना और केरल के दौरे पर 

नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को तेलंगाना और केरल का दौरा करने वाले हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। इस दौरान शाह हैदराबाद में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने और त्रिशूर में एक रैली को संबोधित करने के अलावा अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी में सीआईएसएफ की 54वीं स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब सीआईएसएफ दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के बाहर अपना स्थापना दिवस समारोह आयोजित कर रहा है। दरअसल, सरकार ने इस तरह के कार्यक्रम देश भर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित करने की सलाह दी है। शाह श्री वडक्कुनाथन मंदिर में पूजा-अर्चना करने से पहले दोपहर में त्रिशूर स्थित शक्थान थमपुरन पैलेस जाएंगे। वह शाम को त्रिशूर में वडक्कुनाथन मंदिर के मैदान में जनशक्ति रैली को संबोधित करने वाले है।

Related Articles

Back to top button