ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में युवक ने डंडे से पीटकर श्वान को मार डाला सीसीटीवी में कैद हुई घटना

भोपाल। जहांगीराबाद इलाके में एक सिरफिरे युवक ने एक श्वान को डंडे से बेरहमी से पीट- पीटकर मार डाला। आरोपित ने उसे तब तक डंडे से बेरहमी से पीटा, जब तक की उसकी मौके पर मौत नहीं हो गई। बाद में आरोपित डंडे लेकर चला गया।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। एक छात्र की शिकायत पर आरोपित पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक रेलवे कालोनी हबीबगंज निवासी अयान अली छात्र है।

उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत में बताया कि महालक्ष्मी परिसर गल्ला मंडी जहांगीराबाद में वाहिद सुरक्षा गार्ड है। उसे हाल में इस सोसायटी की सुरक्षा से हटा दिया गया था, वह नशा करने का आदी बताया जा रहा है।

11 अप्रैल को आरोपित ने नशे की हालत में परिसर में पहुंचा और उसने एक श्वान को डंडे से बेरहमी से मारना पीटना शुरू कर दिया। उसने उसे तब डंडे मारा, जब तक कि वह मर नहीं गया।

बाद में आरोपित ने देखा की वह मरा गया तो वह मौके से भाग गया। परिसर में लगे सीसीटीवी में आरोपित की यह पूरी हरकत कैद हो गई। पुलिस को शिकायतकर्ता ने सीसीटीवी भी मुहैया करवा दिए हैं। आरोपित महालक्ष्मी परिसर में रहता है। आरोपित की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button