ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मुख्य समाचार

पश्चिम बंगाल में भगवा लहर, गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल…’, बंगाल-असम जीत पर PM मोदी बोले- सालों की साधना आज सिद्ध

बीजेपी ने बंगाल में जीतीं 206 सीटें, 79 पर TMC का कब्जा; 2 सीटों पर सिमटी कांग्रेस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली है. बीजेपी में इस समय जश्न का माहौल है. वहीं दिल्‍ली में पार्टी मुख्यालय पर तमाम दिग्गज एकत्रित हुए. पीएम मोदी ने आम जनता को संबोधित करते हुए चुनाव नतीजों पर धन्यवाद दिया. इसके साथ ही उन्‍होंने देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. पीएम ने कहा कि सालों पुरानी साधना आज जाकर सफल हुई है.

पांच राज्यों में हुए चुनावों में से 3 राज्यों पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी की सरकार बन रही है. इसी को लेकर बीजेपी मुख्यालय पर जश्न जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पर संबोधित किया. इस दौरान उन्‍होंने बंगाली धोती-कुर्ता पहना हुआ था.

पीएम मोदी ने आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है. सालों की साधना जब सिद्धि में बदलती है तो चेहरे पर जो खुशी होती है वो खुशी में देशभर के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया कमाल

पीएम मोदी ने कहा कि एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं. आज का ये दिवस कई मायनों में खास है, विशेष है. ये देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है. ये भरोसे का दिन है. भरोसा भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा performance की राजनीति पर, भरोसा स्थिरता के संकल्प पर, भरोसा एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना पर है.

पीएम मोदी ने कहा कि मैं बंगाल की जनता का, असम की जनता का, पुदुचेरी की जनता का, तमिलनाडु और केरलम की जनता का आज आदरपूर्वक नमन करता हूं, मैं उन सबका वंदन करता हूं. मैं आज भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं.भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है, कमल खिला दिया है. आपने नया इतिहास रच दिया है.

हर कार्यकर्ता को मिला मार्गदर्शन

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा अध्यक्ष पद संभालने के बाद ये पहले विधानसभा चुनाव थे. इन चुनावों में पार्टी के हर कार्यकर्ता को उनका जो मार्गदर्शन मिला, वो मार्गदर्शन इस विजय में बहुमूल्य रहा है.

आज विभिन्न उप चुनावों के परिणाम भी अत्यंत उत्साहजनक रहे हैं. महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में जो उप चुनाव हुए, उनमें हमारे उम्मीदवारों को जनता-जनार्दन ने आशीर्वाद दिया और इन राज्यों में भी जीत गए.

गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की गरिमाओं को बनाए रखने में आप सबका इतिहास हमेशा याद रखेगा. पिछले साल 14 नवंबर को मैंने यहीं से कहा था गंगा जी बिहार से आगे होते हुए गंगासागर तक जाती हैं. आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल। आज मां गंगा के पास बसे राज्यों में भाजपा एनडीए सरकार है.

उन्‍होंने आगे कहा कि लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है, ये हमारी रगो में दौड़ता हुआ संस्कार है. ये हमारी रगो की संस्कार सरिता है.आज केवल भारत का लोकतंत्र ही नहीं जीता है, आज भारत का संविधान भी जीता है. हमारी संवैधानिक संस्थाएं जीती हैं, हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती हैं.

बंगाल में ऐत‍िहास‍िक मतदान

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में करीब 93% मतदान होना, अपने आप में ऐतिहासिक रहा है. असम, तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरलम में भी मतदान के नए रिकॉर्ड बने हैं. इसमें भी महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक रही है.ये भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button