ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस वे का उद्घाटन PM मोदी बोले दोनों शहर आधुनिक भारत के लिए खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का शिलान्यास आज कर दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लंबे समय से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोग भारी ट्रैफिक की शिकायत करते थे, लेकिन अब इस एक्सप्रेस वे से यह दूरी केवल एक घंटे में पूरी की जाएगी। मांड्या पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेंगलुरु और मैसूर दोनों ही कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहर हैं, एक को तकनीक तो दूसरे को संस्कृति के रूप में जाना जाता है, दोनों ही आधुनिक भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब के समय में उन्होंने गरीब आदमी को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जो पैसा गरीब के विकास के लिए था, उसके हजारों करोड़ रुपए कांग्रेस की सरकार ने लूट लिया था। कांग्रेस को कभी गरीब के दुख दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ा है।

इससे पहले पीएम मोदी के मांड्या पहुंचने पर एक रोड शो के दौरान उनका फूलों से शानदार स्वागत किया गया। आपको बता दें कि बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेस वे 118 किलोमीटर लंबा है, जिसे 8,480 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। एक्सप्रेसवे के बनने से अब बेंगलुरु और मैसूर के बीच यात्रा का समय लगभग 3 घंटे से घटकर 75 मिनट हो जाएगा।

मैसूर-खुशालनगर हाईवे की भी शुरुआत

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूर-खुशालनगर 4 लेन राजमार्ग की आधारशिला भी रखी। 92 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट को 4130 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button