ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

रास्ता रोककर दो स्थानों पर युवतियों से बदसलूकी

राजधानी में महिला से यौन हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। नाबालिग और युवतियों के साथ रास्तों पर रोककर छेड़खानी की घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस एफआइआर तो दर्ज कर कार्रवाई कर रही है,लेकिन इस इन घटनाओं को रोकने के लिए कोई रणनीति नहीं है। इसी कारण है कि रोजाना छेड़खानी और दुष्कर्म की वारदात सामने आ रही है। 24 घंटे में अशोकागार्डन और बजरिया में एफआइआर दर्ज की गई है। दोनों ही घटनाओं के आरोपित फरार है।

अशोका गार्डन थाने की एसआइ योगिता जैन के मुताबिक 22 वर्षीय युवती एक निजी कंपनी में काम करती है, 14 मार्च को वह घर से अपनी डयूटी पर जा रही थी। रास्ते में उसे आरोपित दिनेश लोधी ने रास्ता रोककर उसके साथ अश्लील हरकत की। इस पर युवती ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ झूमाझटकी कर दी। बाद में युवती ने थाने जाकर एफआइआर दर्ज कराई। युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपित कई दिनों से उनका पीछा कर परेशान कर रहा था। आरोपित युवती को देखकर उसे अश्लील इशारे कर रहा था।

बजरिया में छेड़खानी:- बजरिया पुलिस ने 18 साल की छात्रा की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की है। आरोपित छात्रा के साथ कई दिनों से उसके आते – जाते पीछा कर परेशान करता आ रहा था। आरोपित ने 14 मार्च को एक बार फिर से ऐसी हरकत की तो आरोपित के खिलाफ थाने में शिकायत की गई है। पुलिस ने आरेापित संतोष कुशवाह के बारे में जानकारी निकलना शुरू कर दिया है।

64 दिन में 70 एफआइआर

राजधानी में 64 दिन में यौन हिंसा में 70 एफआइआर दर्ज हो चुकी है। महिला अपराध एक बार फिर से बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस ने इन अपराधों को रोकने के लिए कोई रणनीति नहीं बनाई है।

Related Articles

Back to top button