ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने फोडा ग्रामीण का सिर ग्रामीणों ने कर्मचारी को पकड़कर पेड़ से बांधा

राजगढ़। कर्ज की किश्‍त वसूल करने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी व संबंधित ग्रामीण के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच फाइनेंस कर्मचारी ने पत्थर से ग्रामीण का सिर फोड़ दिया। इस घटना से गुस्‍साए ग्रामीणों बे फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी क़ो पेड़ से बांध दिया था व दूसरा मौका देखकर भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक खिलचीपुर थाने के गांव जेतपुरा खुर्द निवासी कन्हैयालल मेघवाल ने 5 साल पहले महिंद्रा फाइनेंस कम्पनी से एक लाख का लोन लिया था, जिसकी कई किश्‍तें बकाया थीं। किश्‍त की राशि लेने के लिए गुरुवार शाम क़ो फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी दिलीप यादव व दीपक मेवाड़े जेतपुरा खुर्द गांव पहुंचे, जहां कहासुनी के बीच कन्हैयालाल का सिर कम्पनी के कर्मचारियों ने फोड़ दिया। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने मौक़े पऱ ही फाइनेंस कर्मचारी दिलीप यादव को पकड़कर पेड़ से बांध दिया, जबकि दीपक मौके से भाग निकला। दिलीप के भी सिर में चोट लगी है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है की पकड़े जाने के चलते उसने स्वयं पत्थर से सिर मार लिया। इस घटना के बाद परिजन घायल कन्हैयालाल क़ो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज कराया गया। साथ ही ग्रामीण कर्मचारी दिलीप यादव क़ो भी पुलिस थाने लेकर पहुंचे थे।

कन्हैयालाल बोला पैसे जमा किए, लेकिन नहीं मिली रसीद

पूरे मामले क़ो लेकर कन्हैयालाल का कहना है कि पांच साल पहले महिंद्रा फाइनेंस से 1 लाख का कर्ज लिया था, जिसकी 7200 रुपये प्रतिमाह की किश्‍त है। मैंने ब्याज सहित 80 हजार जमा कर दिए थे. लेकिन यह लोग रसीदें नहीं दे रहे। सेटलमेंट के लिए फिर 40 हजार की मांग की। मेरे द्वारा रसीद मांगी जा रही तो नहीं दे रहे, अब फिर दो कर्मचारी पैसे लेने गांव पहुंच गए.

उधर फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी का कहना है कि कन्हैयालाल ने एक लाख 10 हजार का लोन लिया था, जिसमे से करीब 60-70 हजार ही जमा किए हैँ। इसके बाद कम्पनी ने हमें राशि लेने गांव भेजा था, जहां इन्होने हमें पहले पत्थर मारा, जिससे चोट आई है।

जेतपुरा खुर्द गांव में किश्‍त की राशि क़ो लेकर फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारियों व ग्रामीण के बीच विवाद में ग्रामीण क़ो चोटें आई हैं। शिकायत पऱ मामला दर्ज कर रहे हैँ।

– प्रभात गौड़, टीआइ, खिलचीपुर

Related Articles

Back to top button