ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
लाइफ स्टाइल

Summer Tips: आजमाएंगे ये 5 आसान टिप्स, तो गर्मी में भी रहेंगे ठंडे-ठंडे कूल-कूल!

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम हमें परेशान करने के लिए आ चुका है। अब हर दिन तेज धूप और उमस से जूझने के अलावा कोई विकल्प नहीं मिलता। फिर चाहे आप घर पर हों, ऑफिस या फिर बाहर, शरीर को ठंडक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। अच्छी बात यह है कि कुछ तरीकों की मदद से आप इस तेज गर्मी में भी ठंडे रह सकते हैं।

गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के तरीके

हाइड्रेट रहें

खूब पानी और फ्लूएड्स पीना गर्मी के मौसम में आपको ठंडा रखने का काम करेगा। जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो उसके लिए तापमान को कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाता है। जिससे हीट एक्सॉस्शन का जोखिम बढ़ता है। इसलिए दिन में 2-3 लीटर पानी पिएं और साथ ही नारियल पानी, नींबू पानी आदि का भी सेवन करें।

हल्के कपड़े पहनें

आप गर्मी में कैसा महसूस करते हैं, यह काफी कुछ उस पर भी निर्भर करता है, कि आपने क्या पहना है। ऐसे कपड़ें पहनें जिसमें शरीर सांस ले सके, जैसे कॉटन, मलमल, लिनन आदि। गहरे रंग के कपड़े न पहनें, क्योंकि यह गर्मी को सोख लेते हैं। साथ ही ढीले कपड़े पहनने से हवा का फ्लो भी बना रहता है।

छांव में रहें

सीधे तेज धूप में रहेंगे, तो गर्मी ज्यादा लगेगी। इसलिए हमेशा छांव ढूंढ़कर वहां खड़े हों। हमेशा एक छाता और सनग्लासेस साथ रखें।

ठंडे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें

ऐसी कई चीजें हैं जो गर्मी के मौसम में आपको ठंडा रखने का काम कर सकती हैं। आप तौलिए को गीला कर गर्दन पर लपेट सकते हैं, इससे आपको कई घंटे ठंडक मिलेगी। आप हैंड फैन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ठंडे पानी से नहाएं

नल में आ रहे सामान्य तापमान के पानी से नहाएं, इससे आपके शरीर का तापमान कम होगा और आप तरोताजा महसूस करेंगे। आप सुबह-शाम नहा सकते हैं।

इन आसान पांच तरीकों को फॉलो कर आप गर्मी के मौसम में खुद को ठंडा और आरामदायक रख सकते हैं। खूब फ्लूएड्स पीना न भूलें, हल्के कपड़े चुनें, सीधे धूप में न निकलें। नहाएं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button