ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

जबलपुर से नरसिंहपुर जा रहे न्यायाधीश पर मधुमक्खियों का हमला

गोटेगांव। मधुमक्खियां कब कहां किसपर हमला कर दें कहा नहीं जा सकता। नरसिंहपुर जिले में स्टेट हाइवे क्रमांक 22 गोटेगांव-नरसिंहपुर मार्ग पर एक न्यायाधीश पर मधुमक्खियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। गोटेगांव-नरसिंहपुर मार्ग मानेगांव के पास द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कपिल मेहता पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे उन्हें गोटेगांव के निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए लाया गया जहां से जबलपुर रेफर किया गया। घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। न्यायाधीश जबलपुर से नरसिंहपुर जा रहे थे।

कुछ देर के लिए रुकवाई थी कारः

घटना में बताया जाता है कि मानेगांव पेट्रोल पंप के पास न्यायधीश ने लघुशंका के लिए कार रूकवाई। जैसे ही उन्होंने कार का दरवाजा खोला तो अचानक मधुमक्खियों ने कार में प्रवेश करते हुए उन्हें काटना शुरू कर दिया।न्यायधीश के स्टेनो ने जैसे ही इसकी सूचना गोटेगांव पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन से न्यायधीश को गोटेगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जबलपुर रेफर किया गया।घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय न्यायालय के न्यायधीश भी उन्हें देखने पहुंचे। जानकारी अनुसार न्यायधीश को पीठ, गर्दन, हाथ और चेहरे आदि स्थानों पर मधुमक्खियों ने काटा है।

पुलिस ने हेलमेट लगाकर भगाई मधुमक्खियां:

बताया जाता है कि जहां न्यायाधीश की कार थी वहां काफी संख्या में मधुमक्खियां थीं। पुलिस को कार के अंदर से मधुमक्खियां निकालने हेलमेट पहनकर कार्य करना पड़ा। पुलिस ने मधुमक्खियों के डंक से बचने अन्य उपाय भी किए। सड़क से गुजर रहे लोगों को जब उक्त घटनाक्रम की जानकारी लगी तो कई लोग वापिस लौट गए। वहीं कई ने मधुमक्खियां भागने का इंतजार किया।

इन्होंने यह कहा..

मधुमक्खियों के झुंड ने माननीय न्यायाधीश पर डंक मारे थे। हमें जैसे ही जानकारी लगी तो उन्हें हमनें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्हें जबलपुर ले जाया गया है।

-हिमलेंद्र सिंह पटेल, थाना प्रभारी गोटेगांव

Related Articles

Back to top button