ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

असद के एनकाउंटर पर राजनीतिक बयानबाजी तेज योगी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गुरुवार को झांसी में माफिया अतीक अहमद के फरार बेटे असद और उसके साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया। इस एनकाउंटर के बाद यूपी सरकार के खिलाफ राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ और हैदरबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असद एनकाउंटर पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे धार्मिक भेदभाव करार दिया। उन्होंने गुरुवार को कहा, “बीजेपी (BJP) महजब के नाम पर एनकाउंटर करती है। कोर्ट और जज किस लिए हैं? अदालतों को बंद कर दो। क्या बीजेपी वाले जुनैद और नासिर के मारने वालों को भी गोली मारेंगे, नहीं क्योंकि ये मजहब के नाम पर एनकाउंटर करते हैं।”

एनकाउंटर की हो जांच – मायावती

झांसी में हुए एनकाउंटर के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने इस एनकाउंटर की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। मायावती ने अपने ट्वीट में इसे हत्या बताते हुए इसकी उच्च-स्तरीय जांच कराये जाने की मांग की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “प्रयागराज के अतीक अहमद के बेटे व एक अन्य की आज पुलिस मुठभेड़ में हुई हत्या पर अनेकों प्रकार की चर्चायें गर्म हैं। लोगों को लगता है कि विकास दुबे काण्ड के दोहराए जाने की उनकी आशंका सच साबित हुई है। अतः घटना के पूरे तथ्य व सच्चाई जनता के सामने आ सके इसके लिए उच्च-स्तरीय जांच जरूरी।”

भाईचारे खिलाफ बीजेपी- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी एनकाउंटर पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि झूठे एनकाउंटर करके बीजेपी सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आज के व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जांच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी भाईचारे के खिलाफ है।

तमाम विवादों के बीच यूपी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस एनकाउंटर के लिए एसटीएफ की पीठ थपथपाई है और साफ किया है कि माफिया सरगना और अपराधियों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button