ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
छत्तीसगढ़

एडिशनल SP ने प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड, इस मामले में लगे गंभीर आरोप, FIR दर्ज

जांजगीर चांपा। जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट पर प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट करने का केस दर्ज किया है। प्रधान आरक्षक, चाम्पा थाने में पदस्थ था। एफआईआर के बाद एसपी विजय अग्रवाल ने प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल, प्रधान आरक्षक की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने बताया कि पत्नी ने जांजगीर की सिटी कोतवाली थाने में पति प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले के द्वारा गाली-गलौज मारपीट, धमकी और दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506 और 498-ए के तहत जुर्म दर्ज किया है। दूसरी ओर, एफआईआर के बाद प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल, आरोपी प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button