ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बारे में सोशल मीडिया की अफवाहों पर विश्वास न करें पुलिस की अपील

हमारी अपील है कि लोग अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बारे में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें। पंजाब पुलिस के गुलनीत खुराना, एसएसपी बठिंडा ने कहा कि जब भी कोई गिरफ्तारी होगी पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देगी। यूके, यूएसए और कनाडा में बैठे कुछ लोग सोशल मीडिया पर यह झूठी खबर फैला रहे हैं कि अमृतपाल को प्रताड़ित किया जा रहा है। बठिंडा में, बीएसएफ की 2 कंपनियां पुलिसकर्मियों और बहादुरगढ़ के 140 सुरक्षाकर्मियों के साथ वर्तमान में शांति सुनिश्चित करने के लिए तैनात हैं।

अमृतपाल की तलाश में कश्मीरी गेट इलाके में चला सर्च अभियान

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिह की तलाश में पंजाब पुलिस ने दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में सर्च अभियान चलाया। उसके दिल्ली में मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल साधु के वेश में दिल्ली में मौजूद हो सकता है। शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे पंजाब पुलिस कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे पर पहुंची थी। वहां दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल के साथ काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन वहां कुछ खास हाथ नहीं लगा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कश्मीरी गेट इलाके के आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गई। कुछ फुटेज पंजाब पुलिस अपने साथ भी ले गई है। इस मामले में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अभी फिलहाल अधिक जानकारी नहीं दे रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अमृतपाल के कश्मीरी गेट में होने से इन्कार किया है।

Related Articles

Back to top button