ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा की रैली आज इन मुद्दों पर केंद्र सरकार का करेंगे घेराव

संयुक्त किसान मोर्चा आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत कर रहा है, जिसमें कई राज्यों से लाखों किसान रैली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि 3 साल बाद एक बार फिर से किसान आंदोलन का आह्वान दिल्ली में किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता आज महापंचायत के जरिए किसान, आदिवासी किसान, महिला किसान, खेत मजदूर और प्रवासी मजदूर, ग्रामीण श्रमिक, बेरोजगारी, और बढ़ती निर्वाह व्यय और घटती क्रय शक्ति जैसे मसलों पर चर्चा करेंगे।

लागू हो स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट

संयुक्त किसान मोर्चा की मांग है कि संयुक्त स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सभी फसलों पर सी2+50 प्रतिशत के फार्मूला के आधार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी के लिए कानून बनाया जाए। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है कि केंद्र सरकार ने एमएसपी के निर्धारण के लिए जो समिति गठित की है, उसे रद्द कर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।

किसानों की आत्महत्या

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों की बढ़ती आत्महत्या पर भी चिंता जताई है। SKM ने मांग की है कि कृषि में बढ़ती लागत और फसल के लिए लाभकारी मूल्य न मिलने के कारण 80 फीसदी से अधिक किसान कर्ज में डूब चुके हैं और आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में सभी किसानों को कर्ज मुक्ति और उर्वरकों की लागत को कम किया जाना चाहिए।

वापस लिया जाए बिजली संशोधन विधेयक

संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है कि संयुक्त संसदीय समिति को विचारार्थ भेजे गए बिजली संशोधन विधेयक, 2022 को वापस लिया जाए। केंद्र सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा को आश्वासन दिया था कि उनके साथ विचार विमर्श के बाद ही विधेयक को संसद में पेश किया जाएगा, लेकिन फिर भी केंद्र सरकार ने इसे बिना किसी चर्चा के संसद में पेश कर दिया। संयुक्त किसान मोर्चा कृषि के लिए मुफ्त बिजली और ग्रामीण परिवारों के लिए 300 यूनिट बिजली की मांग को फिर दोहराता है।

अजय मिश्र टेनी का इस्तीफा

किसान महापंचायत में लखीमपुर खीरी जिले में 4 किसानों और एक पत्रकार की हत्या के तथाकथित आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को कैबिनेट से बाहर करने और गिरफ्तार करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button