ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
धार्मिक

सोमवार के दिन कर लें ये खास उपाय सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

सनातन धर्म में सोमवार भगवान शिव को समर्पित दिन होता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन करना लाभकारी होता है। भगवान शिव की कृपा से आपके जीवन में सुख-समृद्धि, धन-दौलत की प्राप्ति होती है। सोमवार को व्रत रखना भी लाभप्रद माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार को पूजा करने के साथ ही यदि कुछ उपाय भी अपनाएं जाएं तो जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। माना जाता है कि भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। अगर आप चाहते हैं, कि भगवान शिव आप पर मेहरबान हों तो आप सोमवार के दिन ये कुछ खास उपाय कर लें।

– सोमवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। इसके बाद शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ की पूजा करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करें। साथ ही शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ करें। इससे जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे।

– धन प्राप्ति के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर में किसी शांत जगह पर बैठकर ओम नमो धनदाय स्वाहा मंत्र का 11 माला जाप करें। इससे तेजी धन-दौलत बढ़ती है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

– दांपत्य जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर जाकर रुद्राक्ष का दान करें। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

– सोमवार के दिन भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करें। इस दौरान ध्यान रहे कि दुग्धाभिषेक के लिए तांबे के बर्तन का उपयोग करें। साथ ही ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में खुशियां आती हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button