ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

दिल्ली एनसीआर पंजाब उत्तराखंड में भूकंप के झटके लोग घरों से निकले

मंगलवार की रात सवा दस बजे बाद दिल्‍ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा उत्‍तराखंड, पंजाब व जम्‍मू सहित उत्‍तर प्रदेश के भी कुछ हिस्‍सों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर मिली। ये झटके काफी देर तक रहे। पूरे उत्‍तर भारत में इसे अनुभव किया गया। उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद गाजियाबाद के वसुंधरा में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भारत में दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड में भी भूकंप के तेज झटके लगे। भूकंप के अन्य झटकों की आशंका के चलते काफी लोग देर रात तक घरों के बाहर खुले में ही डटे रहे।

यह था भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में हिदू कुश क्षेत्र रहा। जर्मन रिसर्च सेंटर फार जियोसाइंसेज के अनुसार भूकंप 184 किमी (114 मील) की गहराई पर आया। यहां रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.8 दर्ज की गई। रिपोर्टों के अनुसार, तुर्कमेनिस्तान, भारत, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान सहित रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के कलाफगन से 90 किमी दूर माना जा रहा है।

लोगों ने सुनाई आपबीती

पंजाब में एक स्थानीय महिला ने बताया “मैं सोफे पर बैठी थी और अपने बेटे से बात कर रही थी जब वह हिलने लगा। मैंने शोर मचाया। सभी लोग बाहर निकले, बहुत तेज झटके महसूस किए गए। एक अन्य महिला ने कहा, “मैं अपना बिस्तर लगा रही थी जब मेरे पति ने शोर मचाया और मुझे बाहर निकलने के लिए कहा। सभी लोग बाहर जमा हो गए।”

हिलने लगीं इमारतें, लोग घबराए

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार रात काफी देर तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात करीब 10:20 पर आए भूकंप की वजह से इमारतें हिलने लगीं और डर के मारे लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में हिंदू कुश क्षेत्र रहा। जर्मन रिसर्च सेंटर फार जियोसाइंसेज के अनुसार भूकंप 184 किमी (114 मील) की गहराई पर आया। यहां रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.8 दर्ज की गई

इन देशों में भी भूकंप के झटके

भूकंप के झटके भारत के अलावा तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान में भी महसूस किए गए।

?ref_data-src=twdata-src%5Etfw”>March 21, 2023

Related Articles

Back to top button