ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

दिल्ली शराब नीति मामले में बीआरएस नेता के कविता से ईडी ने की 10 घंटे पूछताछ

बीआरएस एमएलसी के कविता दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी कार्यालय से पूछताछ के बाद रात 10 बजे बाहर निकलीं। एजेंसी ने उनसे आज करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। बीआरएस नेता के कविता ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिग मामले में पूछताछ के लिए पेश होने से पहले वह अब तक इस्तेमाल किए गए अपने मोबाइल फोन ईडी को सौंप रही हैं।

के कविता मंगलवार को आबकारी नीति घोटाला मामले में तीसरी बार पूछताछ के लिए नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश हुईं। ईडी मुख्यालय में जाने से पहले उन्होंने पत्रकारों को अपने द्वारा अब तक इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन भी दिखाए।

ईडी को लिखे अपने पत्र में कविता ने कहा, आपके सामने मेरे बार-बार पेश होने और सभी उचित सहयोग प्रदान करने के बावजूद मेरे खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई जारी है। अपने इस अधिकार के बावजूद अपने फोन मैं आपको सौंप रही हूं कि क्या किसी महिला की निजता में दखल दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनता में जान-बूझकर फैलाए गए झूठे आरोपों ने एक राजनीतिक सरगर्मी पैदा की है।

Related Articles

Back to top button