ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

थेप्पाकडु एलिफेंट पार्क में बोम्मन और बेली के साथ बोम्मी और रघु से मिले प्रधानमंत्री मोदी

अपने दक्षिण दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने थेप्पाकडू हाथी शिविर में हाथियों को गन्ना खिलाया। साथ ही हाथी शिविर में महावतों से भी बातचीत की। कर्नाटक सीमा से लगे मुदुमलई नेशनल पार्क में थेप्पाकडु एलिफेंट पार्क, वही नेशनल पार्क है, जहां ऑस्कर विनिंग शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की शूटिंग हुई थी। पीएम मोदी ने फिल्म में नजर आए हाथी रघु और बोम्मी से मुलाकात की। इस दौरान इन हाथियों को पालने वाले बोम्मन और बेली भी मौजूद थे। पीएम ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। अपने ट्वीट में उन्होंने इस मुलाकात को शानदार बताया।

डॉक्युमेंट्री ने जीता ऑस्कर

प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा और डायरेक्टर कार्तिकी गोंसाल्विस की ‘एलिफेंट व्हिस्परर्स’ एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसमें बताया गया है कि कैसे एक बुजुर्ग कपल बोमन और बेली, रघु नाम के एक छोटे हाथी की देखभाल करते हैं। मार्च में आयोजित 2023 ऑस्कर में इसने बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री के लिए अकादमी पुरस्कार जीता। इसके साथ ही ये प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग की जी रही है।

टाइगर रिजर्व का दौरा

इससे पहले पीएम मोदी ने कर्नाटक में बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा किया। प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर कर्नाटक के मैसूर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी ने बताया कि देश में बाघों की आबादी 3 हजार 167 हो गई है। 2018 में यह संख्या 2 हजार 967 थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में 20 किलोमीटर की जीप सफारी का आनंद लिया। यहां उन्होंने फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ और स्वयं सहायता समूहों से बातचीत की। पीएम मोदी ने अपने बांदीपुर टाइगर रिजर्व दौरे की तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की

Related Articles

Back to top button