ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब से अब तक 14 लोग की मौत 4 दर्जन से अधिक गंभीर

बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब कांड हुआ है। यहां पश्चिमी चंपारण के मोतिहारी में संदिग्ध हालत में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। वहीं 4 दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन एक्शन में है। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने जांच के आदेश दिए हैं। सदर व अरेराज के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभावित गांवों में जाकर जांच कर रहे हैं।

शुक्रवार को हुई थी पहली मौत

बिहार में यूं तो शराब की पाबंदी है, लेकिन लोग स्थानीय स्तर पर गुपचुप तरीके से शराब बनाते हैं। इस तरह जहरीली शराब पीने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

ताजा मामले में पहली मौत शुक्रवार की शाम को तुरकौलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में हुई थी। निजी अस्पताल में रामेश्वर राम उर्फ जटा राम की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आया था।

पिछले 24 घंटों में तुरकौलिया में चार, सुगौली में पांच, पहाड़पुर में दो और हरसिद्धि में तीन लोगों की जान संदिग्ध परिस्थितियों में गई है।

Related Articles

Back to top button