ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

अमृतपाल सिंह की बाइक बरामद पुलिस ने की मां और पत्नी से पूछताछ

खालिस्तान समर्थक और अलगाववादी अमृतपाल सिंह अब तक फरार है। पंजाब पुलिस ने पूरा जोर लगा लिया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। ताजा खबर यह है कि पुलिस ने वह बाइक बरामद कर ली है, जिससे अमृतपाल सिंह फरार हुआ था। इसका एक वीडिया सामने आया है, जिसमें वह एक कार से उतरकर बाइक पर सवार हुआ था। पुलिस जांच में जुटी है।

इस बीच, पुलिस ने अमृतसर स्थित घर पहुंचकर अमृतपाल की मां से पूछताछ की। कथित विदेशी चंदे के सिलसिले में डीएसपी स्तर के दो अधिकारी अमृतपाल की पत्नी किरण दीप कौर से जलूपुर खेड़ा में पूछताछ कर रहे हैं।

पुलिस ने जारी किए अमृतपाल के 7 लुक

ताजा खबर यह है कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 7 लुक जारी किए हैं और बताया है कि वह इनमें से कोई भी रूप धारण करके फरार हो सकता है

गुरुद्वारे में एक घंटा रुका अमृतपाल, ग्रंथी के बेटे के कपड़े पहनकर भागा

पता चला है कि शनिवार को जिस समय पुलिस अमृतपाल का पीछा कर रही थी, तब वह एक पत्रकार की मदद से भाग रहा था। जानकारी के मुताबिक, शाहकोट-मोगा हाईवे पर गांव बाजवा कलां के पास बने फ्लाईओवर के नीचे मर्सिडीज कार से उतरकर अमृतपाल पंजाबी समाचार पत्र के पत्रकार की ब्रेजा कार में सवार होकर भागा था।

यहां से ये लोग एक गुरुद्वारे में गए। हथियारों के दम पर ग्रंथी के बेटे कपड़े पहनने और फरार हो गए। ग्रंथी के बेटे को देखने के लिए लड़की वाले आने वाले थे। ग्रंथी की पत्नी ने बताया कि अम्रतपाल और उसके साथी उनका बनाया खाना भी खा गए। अमृतपाल की मदद करने वाले पत्रका का नाम पपलप्रीत है जो अभी फरार है।

लगा एनएसए, लुकआउट सर्कुलर जारी

इससे पहले मंंगलवार को वेश बदलकर फरार हुए खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने के साथ ही उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) और गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। वहीं अब तक 154 गिरफ्तार पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के दो और साथियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एनएसए लगाकर असम के डिब्रूगढ़ की जेल में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button