ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

सूरत कोर्ट के फैसले पर मचा घमासान भाजपा बोली- कांग्रेस का कोर्ट में विश्वास नहीं राहुल देते हैं देश को गाली

मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी के दोषी पाए जाने और सूरत की कोर्ट द्वारा 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद से कांग्रेस में हड़कंप मचा है। कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। वहीं अन्य विपक्षी नेता भी इसे सरकार की साजिश करार दे रहे हैं। पढ़िए रिएक्शन्

राहुल गांधी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए महात्मा गांधी की कही एक बात ट्वीट किया कि मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, राहुल गांधी को जमानत मिल गई है। हम शुरू से ही जानते थे, क्योंकि वे जज बदलते रहे। हम कानून, न्यायपालिका में विश्वास करते हैं और हम कानून के अनुसार इसके खिलाफ लड़ेंगे।

कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, खरगे साहब ने कहा कि कोर्ट के फैसले को बार-बार बदला गया है। कांग्रेस पार्टी कोर्ट में विश्वास नहीं करती है। क्या ये न्यायपालिका को भी अपनी जेब में रखना चाहती है? राहुल गांधी ने कहा कि मैं सत्य और अहिंसा में विश्वास रखता हूं। क्या सत्य और अहिंसा में विश्वास करना लोगों को अपमानित करना है? देश को जातिसूचक गाली देना है?

कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, सबको पता है, राहुल गांधी जी तानाशाह के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। गलत को गलत कहने का साहस दिखा रहे हैं। इस साहस से तानाशाह घबराया हुआ है। कभी ED, कभी पुलिस, कभी केस, कभी सजा से डराने में जुटा है। राहुल गांधी जी इस मामले में न्यायसंगत अपील दायर करेंगे। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट किया, डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

राहुल गांधी की सजा पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, देश में लोकतंत्र खतरे में है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी फैसले की आलोचना की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, गैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुकदमे करके उन्हें खत्म करने की साजिश हो रही है। हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं, मगर राहुल गांधी जी को इस तरह मानहानि मुकदमे में फसाना ठीक नहीं। जनता और विपक्ष का काम है सवाल पूछना। हम अदालत का सम्मान करते हैं, पर इस निर्णय से असहमत हैं।

Related Articles

Back to top button