ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

बेमेतरा के बिरनगांव में तनाव के बीच मिले दो शव एसपी ने की पुष्टि सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बेमेतरा। छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में हिंसा के चौथे दिन दो शव मिले हैं। दोनों शव बिरनपुर गांव के 8 किलो मीटर दूरी पर मिले। बेमेतरा के एसपी कल्याण एसेसेला ने इसकी पुष्टी की है।

एसपी कल्याण एसेसेला ने कहा, फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि शव में हेड इंजूरी के निशान है। गांव से कनेक्शन है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।इधर, गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हिंदू संगठनों के आह्वान पर छत्तीसगढ़ रहा बंद

बेमेतरा जिले के साजा ब्लाक के बिरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा में एक हिंदू युवक की हत्या के विरोध में सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद रहा। विहिप, भाजपा व अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सुबह से बंद कराने के लिए सड़कों पर रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव साजा में धरने पर रहे। श्ााम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरनपुर गांव में घुसने का प्रयास किया। पुलिस व आंदोलनकारियों में संघर्ष जारी है। इस दौरान बिरनपुर के निकट चचानमेटा गांव में एक मुस्लिम के घर में आगजनी की गई। हिंदू संगठनों ने जगह जगह चक्काजाम किया। रायपुर में एक बस मंे तोड़फोड़ की गई। ज्ञात हो कि श्ानिवार को बिरनपुर में दो बच्चों के विवाद में दोनों समुदाय आमने सामने आ गए थे। हिंसक झड़प के बीच गांव के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से बेमेतरा व आसपास के जिलों में तनाव बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button