ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी विधायक गोपाल कृष्ण हुए कांग्रेस में शामिल 10 मई को वोटिंग

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेता अपना पाला बदलने लगे हैं। इसी कड़ी में भाजपा विधायक एनवाई गोपालकृष्ण सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और जनता दल (एस) के कई विधायक कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। कुदलिगी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा भाजपा विधायक गोपालकृष्ण को पार्टी में शामिल करने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस अवश्य सत्ता में आएगी। गोपालकृष्ण ने गत शुक्रवार को ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

शिवकुमार ने कहा कि भाजपा और जद (एस) के कई नेता हमारा दरवाजा खटखटा रहे हैं। यह इस बात का सुबूत है कि राज्य की जनता कांग्रेस के पक्ष में है और हमारा रास्ता सही दिशा में सत्ता की तरफ है। शिवकुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि गोपालकृष्ण ने भाजपा विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया और अब कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। इसी तरह जद (एस) विधायक केएम शिवलिगे गौड़ा भी इस्तीफा दे चुके हैं।

वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे। छह बार के विधायक गोपालकृष्ण पहले कांग्रेस में थे। वह चार बार चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र से और एक बार बेल्लारी सीट से विधायक चुने गए। भाजपा में शामिल होने के बाद वह कुदलिगी से विधायक बने। हाल ही में भाजपा के दो एमएलसी ने इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसी तरह जद (एस) विधायक एसआर श्रीनिवास भी इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गये।

Related Articles

Back to top button