ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मुख्य समाचार

मैच हारे लेकिन इंदौर ट्रैफिक कॉप रंजीत सिंह ने जीता Team India का दिल, रोहित शर्मा की डिमांड पर Dancing cop ने ऐसे किया डांस

इंदौर: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में चल रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की और भारत को तीसरे टेस्ट में 9 विकेट से हराया। मैच में हार से भारतीय खिलाड़ी भले ही निराश नजर आए लेकिन इंदौर ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह डांसिंग स्टाइल ने उनके चेहरे पर मुस्कराहट ला दी। दरअसल, सोशल मीडिया पर ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह का डांसिंग कॉप का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें इंदौर के ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह टीम इंडिया की बस के सामने डांस करते नजर आ रहे हैं। रंजीत सिंह ने पिछले 2 दिनों से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की फरमाइश पर रंजीत सिंह ने उन्हें अपने चिर परिचित अंदाज में बस के सामने डांस कर उनके चेहरे पर खुशी ला दी।\

भारत वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा जिससे क्रिकेट फैंस में मायूसी छा गई। वही टीम इंडिया के खिलाड़ी भी मायूस नजर आए, इंदौर के डांसिंग कॉप के नाम से दुनिया भर में पहचाने जाने वाले ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह ने अपने डांसिंग कॉप के जरिए खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी ला दी। ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह ने बताया कि कैप्टन रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की डिमांड पर उन्होंने खिलाड़ियों की बस के सामने डांस किया। इस दौरान बस में बैठे सभी खिलाड़ियों ने जवान रंजीत सिंह का तालियों से स्वागत किया।

इस दौरान ट्रैफिक जवान डांसिंग क्रॉप रंजीत सिंह ने कहा कि 2 दिन से रोहित शर्मा डिमांड करें थे कि उन्हें डांसिंग कॉप को देखना है और रणजीत सिंह की भी वहीं पर ड्यूटी पर मौजूद थे,  बस में बैठे बैठे ही भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित ने अपील की तो उन्होंने कैप्टन रोहित को निराश नहीं किया और उस सीक्वेंस में उन्होंने डांस दिखाया उन्होंने कहा कि मेरे इस डांस से उनके चेहरे पर स्माइल आती है तो क्यों ना डांस करके दिखाएं। सभी खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button