ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती ने ले ली 6 लोगों की जान जानिए क्या हुआ दिल्ली के शास्त्री पार्क एरिया में

राजधानी दिल्ली में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती (क्वाइल) ने 6 लोगों की जान ले ली है। पुलिस के मुताबिक, शास्त्री पार्क एरिया के एक घर में कुछ लोग किराए से रहते थे। एक कमरे में 9 लोग सोए थे। मच्छरों से बचने के लिए इन्होंने अगरबत्ती लगाई थी। माना जा रहा है कि इसी के धुएं से दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और डेढ़ साल का मासूम भी शामिल है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अब तक की पड़ताल के मुताबिक, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती बिस्तर के पास लगाई गई थी। कमरे के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दिए गए थे। अगरबत्ती के कारण गद्दे ने भी आग पकड़ ली। इस कारण कमरे में कार्बन डाइऑक्साइड इकट्ठा हो गई और लोगों का दम घुटने लगा।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 15 साल की लड़की के साथ ही एक अन्य शख्स का इलाज चल रहा है।

जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि कर दी है। उनके मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि घर में कुछ लोग अचेत मिले हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से 6 को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button