ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

आइपीएल मैच पर आनलाइन सट्टा खिलाने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर। एसीसीयू की टीम ने तोरवा क्षेत्र में क्रिकेट पर आनलाइन सट्टा चलाने वाले को गिरफ्तार किया है। सटोरिए के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल और तीन हजार स्र्पये जब्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरोपित को तोरवा पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

एसीसीयू की टीम को सूचना मिली कि तोरवा क्षेत्र में आइपीएल के मैच में एक व्यक्ति आनलाइन सट्टा चला रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने देवरीखुर्द के सतबहिनिया मंदिर के पास घेराबंदी कर कन्हैया लाल पंजवानी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा था। इस पर जवानों ने उसके मोबाइल की जांच की। इसमें आनलाइन लेनदेन का हिसाब और सट्टा-पट्टी दर्ज थी। जवान मोबाइल जब्त कर सटोरिए को थाने ले आए। यहां आरोपित के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपित सटोरिए को न्यायालय में पेश किया गया है।

बड़े बुकी तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस

क्रिकेट के आनलाइन सट्टे का लिंक बड़े सटोरियों तक जुड़ा हुआ है। इसके बाद भी एसीसीयू की टीम बड़े खाईवाल के गुर्गों तक ही पहुंच पा रही है। आइपीएल के दौरान एसीसीयू और थानों की टीम खाईवाल के गुर्गों को पकड़कर खानापूर्ति करने में जुटी हुई है। वहीं, बड़े खाईवाल हर मैच में बड़े दांव लगा रहे हैं। इस आइपीएल सीजन में पुलिस खानापूर्ति ही कर रही है।

हर मोहल्ले में लग रहा दांव

आइपीएल के दौरान शहर के हर मोहल्ले में सटोरिए सक्रिय हैं। इनके द्वारा हर मैच में बड़ी रकम दांव पर लगाई जा रही है। इसकी भनक पुलिस को नहीं लग पा रही है। पुलिस की टीम छोटे दांव लगाने वालों को पकड़कर खुद ही अपना पीठ थपथपा रही है। इधर बड़े सटोरिए अलग-अलग ठिकानों से अब तक सुरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button