ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
छत्तीसगढ़

ईडी दफ्तर में रोज कांग्रेस नेता की हो रही पेशी:ईडी ने विधायक यादव से की पूछताछ कांग्रेस बोली- बेवजह कर रही परेशान

ईडी के अफसरों

 

ईडी के अफसरों ने मंगलवार को भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव को पूछताछ के लिए बुलाया। दल बल के साथ दफ्तर पहुंचे यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के शानदार बजट पेश करने के बाद भाजपा वालों के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। वो पब्लिक के बीच किसी मुद्दे को लेकर जा नहीं पा रहे हैं, तो हमें बुलवा लिया और हम चले आए। हम भी ईडी अफसरों के साथ होली खेलेंगे, अपने समर्थकों को गुलाल लगाएंगे, किसी भी समर्थक को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

यादव ने कहा कि पहले ईडी और सीबीआई का बहुत सम्मान होता था, लेकिन बीजेपी ने इस संस्था का दुरुपयोग करके रख दिया। अब लोग भी समझने लगे हैं कि यह केवल एक पॉलिटिकल एजेंडा है। उन्होंने कहा कि हमें किसी से डरने की जरूरत नहीं है, हम कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, डरने की जरूरत केवल बीजेपी वालों को हैै।

कांग्रेस ने जारी रखा प्रदर्शन

इधर ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को दफ्तर के बाहर होली खेलकर प्रदर्शन जारी रखा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक ईडी कांग्रेस नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाते रहेंगे तब तक उनका प्रदर्शन चलता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button