ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

सेवानिवृत्ति के दिन ही शासकीय कर्मियों को बिलासपुर कमिश्नर डॉ. अलंग ने सौंपा पीपीओ आदेश

बिलासपुर। कमिश्नर डॉ.संजय अलंग ने आज संभागायुक्त कार्यालय के सभागार में सेवानिवृत्त हुए जिले के 13 अधिकारी-कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के ही दिन पीपीओ आदेश वितरित किया। उन्हें अगले माह से पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा।

ये सभी अधिकारी-कर्मचारी सरकार के विभिन्न विभागों में अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने के उपरान्त आज सेवानिवृत्त हुए हैं। कमिश्नर डॉ. अलंग ने पीपीओ और जीपीओ आदेश सौंपते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ और दीर्घ जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि आज बिलासपुर संभाग से 31 अधिकारी कर्मचारी रिटायर्ड हुए हैं जिन्हें संबंधित जिला कार्यालय में आज ही पीपीओ आदेश सौंपा गया है। कमिश्नर ने त्वरित कार्यवाही के लिए संभागीय कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय के संयुक्त संचालक आर.के. पटेल सहित पूरी टीम को बधाई दी है।

बिदाई समारोह में बिलासपुर आइजी बीएन मीणा, सीसीएफ नारायण चंदेल, अपर कमिश्नर के.एल चौहान, डिप्टी कमिश्न अखिलेश साहू, अर्चना मिश्रा सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

कमिश्नर डॉ. अलंग ने कहा कि सेवानिवृत्ति के दिन ही पीपीओ आदेश का मिलना निश्चित रूप से अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय अपने-अपने विभाग को दिया है। उन्होंने स्वस्थ एवं सुखी जीवन के लिए सभी को अपनी शुभकामनाएं दी।

सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने अपनी लंबी सेवा अवधि के चुनिंदा अनुभव भी साझा किए। कमिश्नर डॉ.अलंग ने जिन कर्मचारियों को पीपीओ आदेश जारी किये उनमे धन्नूलाल बंजारे हेडमास्टर तखतपुर ब्लॉक हरनारायण दुबे व्याख्यता शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकण्डा, गेंदूसिंह उईके हेडमास्टर विकासखण्ड बिल्हा, मीना बजौरिया उच्च श्रेणी शिक्षक बिल्हा ब्लॉक धु्रव प्रसाद पाण्डेय निज सहायक जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिलासपुर, विरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव वन विभाग अवधेश कुमार नापित उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बुढ़ीखार, शेषनारायण गुप्ता हेडमास्टर मस्तूरी ब्लॉक, कंवल सिंह सिदार आरक्षक पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर राजेन्द्र कुमार वर्मा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी कृषि बिलासपुर सिलाप यादव वन चौकीदार वनमण्डलाधिकारी कार्यालय अजीत कुमार ताम्हण कार्यालय कार्यापालन अभियंता विद्युत यांत्रिकी एवं हरनारायण पाठक प्रधान आरक्षक पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर शामिल है।

Related Articles

Back to top button