केजरीवाल के बयान पर हिमंता बिस्वा सरमा का पलटवार कहा-हमारी स्थिति दिल्ली वालों से अच्छी

अरविंद केजरीवाल के बयान पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 12 लाख नौकरियां दीं, वह 7 साल में इतनी नौकरियां कैसे दे सकते हैं जब दिल्ली में केवल 1.5 लाख नौकरियां खाली हैं? हमारी स्थिति दिल्ली वालों से अच्छी है। उन्होंने मुझे दिल्ली आने का न्यौता दिया है लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि मैं दिल्ली में जहां जाना चाहता हूं वहां जाउंगा न कि उन्होंने जो जगह सुझाई है। मैं उन्हें एक पत्र लिखूंगा और अगर उनमें दम है तो उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।
इससे पहले आज अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि आप की जीत हुई तो असम के हर बच्चे को मिलेगा रोजगार जिस गति से एचबी सरमा रोजगार दे रहे हैं, मुझे लगता है कि सभी को नौकरी देने में सौ साल लग जाएंगे…जिस राज्य में मुख्यमंत्री की पत्नी निजी स्कूल चलाती हैं, वहां गरीब को कभी शिक्षा नहीं मिलेगी।
Assam: If AAP will win, every child of Assam will get employment. With the speed with which HB Sarma is giving employment, I think it’ll take hundred years to provide jobs to all…Poor will never get education in a state where CM’s wife runs private school.:Arvind Kejriwal pic.twitter.com/6n02qLGOBb
— ANI (@ANI) April 2, 2023
हिमंता बिस्वा सरमा को धमकी मिलने के बाद असम पुलिस अलर्ट
खालिस्तान समर्थकों द्वारा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को धमकी दिए जाने के बाद असम पुलिस ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त को सतर्क कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विशेष शाखा हिरेन नाथ ने कहा कि असम पुलिस आडियो क्लिप की सत्यता के बारे में केंद्रीय एजेंसियों से पुष्टि कर रही है। हिरेन नाथ ने कहा कि लेकिन हमने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्त, गुवाहाटी को सतर्क कर दिया है। हम अब इसकी पुष्टि कर रहे हैं। कथित आडियो क्लिप में खालिस्तानी समर्थक नेता ने कहा कि यह संदेश असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा के लिए है। आडियो क्लिप में व्यक्ति ने दावा किया कि वह प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस (एसएफजे) का गुरपतवन सिह पन्नू है।

