ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

न्याय और इंसाफ का ब्रैंड है CBI डायमंड जुबली कार्यक्रम में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (सोमवार) दिल्ली में केंद्रीय जांच एजेंसी की डायमंड जुबली कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं, शिलांग, पुणे और नागपुर में सीबीआई के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नए कार्यालयों का शुभारंभ सीबीआई को काम करने में अधिक सहायता प्रदान करेगा। सीबीआई की जांच की मांग के लिए आंदोलन किए जाते हैं, लोग कहते हैं कि मामले को सीबीआई को दें। न्याय और इंसाफ के ब्रैंड तौर पर सीबीआई का नाम सबकी जुबान पर है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘देश की प्रीमियम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के रूप में 60 साल का सफर सीबीआई ने पूरा किया है। ये छह दशक कई उपलब्धियों के रहे हैं। आज सीबीआई के मामलों से जुड़े सुप्रीम कोर्ट का संग्रह जारी किया गया। ये सीबीआई के पिछले सालों के सफर को दिखाता है।’

कोई भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीबीआई अपने काम और कौशल से सामान्यजन को विश्वास दिया है। आज जब किसी को लगता है कि केस असाध्य है तो आवाज उठती है कि मामला सीबीआई को देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘सीबीआई को कहीं रुकने की जरूरत नहीं है। मैं जानता हूं आप जिनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। वे काफी ताकतवार हैं, बरसों तक सरकार और सिस्टम का हिस्सा रहे हैं। आपको अपने काम पर फोकस रखना है। कोई भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए।’

सीबीआई के पास बड़ी जिम्मेदारी

पीएम मोदी ने कहा, ’10 वर्ष पहले अधिक से अधिक भ्रष्टाचार करने की होड़ लगी थी। तब बड़े घोटाले हुए, लेकिन आरोपी डरे नहीं, क्योंकि उनके साथ सिस्टम था। हमारी सरकार बनने के हमने भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ मिशन मोड में काम किया।’ उन्होंने आगे कहा कि सीबीआई की जिम्मेदारी भ्रष्टाचार से देश को मुक्त करने की है। भ्रष्टाचार सामान्य अपराध नहीं है। यह गरीब से उसका हक छीनता है और अनेक अपराधों को जन्म देता है।

Related Articles

Back to top button