ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

24 घंटे में 10112 नए केस कोरोना के सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में बीते कुछ दिनों से काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामलों कमी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना के 10,112 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के मामलों में भले ही कमी आई है लेकिन सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

कोरोना केस में लगातार उतार-चढ़ाव

18 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के 7,633 मामले सामने आए थे। 19 अप्रैल को संक्रमण के मामले बढ़कर 10,542 हो गए। 20 अप्रैल को भी कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ और संख्या 12,591 पहुंच गई। 21 अप्रैल को नए मामलों में आंशिक कमी दर्ज की गई थी। इस दिन नए मरीजों की संख्या 11,692 थी। 22 अप्रैल को देशभर में कुल 12,193 मामले सामने आए थे।

बीते 24 घंटे में ठीक हुए 9833 मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना से 9,833 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस बढ़कर अब 67,806 हो गए हैं। 22 अप्रैल को सक्रिय मरीजों की संख्या 67,556 थी, जो अब बढ़ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button