ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हुआ सेना का चीता हेलीकॉप्टर दोनों पायलट लापता

 प्रदेश में गुरुवार सुबह सेना का एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया। अब तक की जानकारी के मुताबिक, मंडला के पास यह हादसा हुआ। दोनों पायलट लापता हैं, जिनमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल और दूसरा मेजर है। सेना ने कहा कि विमान का सुबह सवा नौ बजे हवाई यातायात नियंत्रक से संपर्क टूट गया था। सेना ने कहा है कि बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास इसके दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। तलाश में दल भेजा गया है।

खबर अपडेट हो रही है…

पढ़िए आज के अन्य अहम समाचार

ब्रिटिश नागरिक जगतार को नहीं मिली राहत: हत्या के मामले में फंसे ब्रिटेन के सिख नागरिक जगतार सिह जोहल (36) के भारतीय पुलिस पर उत्पीड़न के लगाए आरोप को ब्रिटिश कोर्ट ने स्वीकार करने से इन्कार कर दिया है। जगतार ने अपनी अर्जी में कहा था कि उसे गिरफ्तार करने के बाद प्रताड़ित किया गया, बाद में दिल्ली की तिहाड़ जेल में भी उसका उत्पीड़न हुआ।

जगतार की 2017 में पंजाब में शादी हुई थी और उसके बाद उस पर हत्या का आरोप लग गया। इस समय वह तिहाड़ जेल में बंद है। जगतार के परिवार और ब्रिटेन के मानवाधिकार संगठन ने मामले को सरकार और कोर्ट के समक्ष उठाया लेकिन जगतार को राहत नहीं मिल पाई है। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने मामले में कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया है।

Related Articles

Back to top button