ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की होगी कोरोना जांच

बिलासपुर। दूसरे राज्य आने वाले अब हर व्यक्ति की कोरोना जांच होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने वाली टीम को सक्रिय कर दिया है। जांच में यह बात सामने आ रही है कि पिछले दिनों में जितने भी कोरोना मरीज मिले हैं, उनमे से 70 प्रतिशत की ट्रेवल हिस्ट्री निकली है। जो हाल फिलहाल में किसी दूसरे राज्य से वापस लौटे हैं। ट्रेवल हिस्ट्री वालों पर ध्यान न देने की दशा में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।

सीएमएचओ डा. अनिल श्रीवास्तव ने जानकारी दिया है कि कोरोना महामारी तो नियंत्रण में चल रहा है। लेकिन रोजाना मरीज मिल रहे हैं, ऐसे में पर ध्यान देना जरूरी हो गया है। अन्यथा मामले बढ़ सकते हंै। देखने में यह भी आ रहा है कि अभी मिलने वाले ज्यादातर मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मिल रही है।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर ही बाहर प्रदेश से आने वाले लोगों को कोरोना जांच करने का निर्णय लिया गया है। ताकि संक्रमित मिलने की दशा में तत्काल उपचार किया जा सके। वही यह भी कहा गया है कि इस दौरान जो भी बाहर प्रदेश से आ रहे हैं, वे खुद ही अपना कोरोना जांच कराएं, ताकि वे पूरी तरह से सुरक्षित हो सकें।

वहीं यदि संक्रमित मिलते हैं तो उनका जल्द से जल्द इलाज कर कोरोना के सभी मामलों को खत्म किया जा सके। डा. अनिल श्रीवास्तव ने जिलेवासियों को सलाह दी है कि सभी इन दिनों कोरोना गाइडलाइन का पालन करें, ताकि संक्रमण बढ़ने की हर आशंका को खत्म किया जा सके।

यह भी कहा कि यदि किसी में कोरोना के लक्षण मिल रहा है और 48 घंटे बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है, तो इसे पूरे गंभीरता से ले और तत्काल कोरोना जांच कराएं। इससे यह तो पुष्टि हो सकेगी कि आप कोरोना से संक्रमित नहीं है। यदि संक्रमित निकलते है तत्काल इलाज मिल जाएगा।

Related Articles

Back to top button