ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

जिम ट्रेनर फिरोज ने राजा बनकर की दोस्ती, चाकू दिखाकर दुष्कर्म

ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना अंतर्गत एक जिम ट्रेनर फिरोज ने राजा बनकर महिला से दोस्ती की। जब उसका भेद खुल गया तो चाकू की नोंक पर महिला के साथ बलात्कार किया। पीड़िता की सुनवाई जब पुलिस में नहीं हुई तो बजरंग दल के पदाधिकारियों को आपबीती सुनाई। इसके बाद बजरंग दल ने गोला का मंदिर थाना पहुंचकर पीड़िता की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब राजा उर्फ फिरोज की तलाश में जुट गई है। गोला का मंदिर थाना अंतर्गत रचना नगर में 32 वर्षीय महिला अपने बेटे के साथ रहती है। उसके पति की नौकरी दूसरे शहर में होने से पिछले छह साल से अलग रह रहे हैं। महिला की मुलाकात जिम ट्रेनर से हुई तो उसने अपना नाम राजा बताया। पीड़िता का कहना है कि उसकी सामान्य तरह से मुलाकात होती रही एक दिन उसे पता चला कि राजा का असली नाम फिरोज खान है। इसके बाद महिला ने राजा से बात चीत करन बंद कर दिया। राजा उर्फ फिरोज ने उसे डराया धमकाया और दोस्ती करने के लिए दबाव बनाया। जब महिला तैयार नहीं हुई तो 15 मार्च को राजा उसके घर जा धमका। महिला के साथ मारपीट की और बेटे के गले पर चाकू रखकर महिला के साथ बलात्कार किया। बजरंग दल को जब घटना की जानकारी लगी तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में मदद की।

संभागायुक्त के पत्र के बाद सहायक यंत्री को किया रिलीव

निगमायुक्त किशोर कान्याल ने निगम में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ सहायक यंत्री रोहित तिवारी को मूल विभाग जिला शिक्षा केंद्र के लिए रिलीव कर दिया है। रोहित निगम में नोडल अधिकारी पार्क एवं संग्रहालय के साथ ही ट्रैफिक सेल और पैच रिपेयर सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जानकारी के अनुसार रोहित के खिलाफ गड़बड़ी की शिकायतें भोपाल तक पहुंची थीं। इसके चलते संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने गत 17 मार्च को निगमायुक्त को पत्र लिखा था कि रोहित के निगम में काम करने से जिला शिक्षा केंद्र के निर्माण कार्यों गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। इसके चलते उन्हें मूल विभाग में भेजा है। उनके कार्य प्रभारी सहायक यंत्री महेंद्र अग्रवाल देखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button