ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

इस दौर में हिंदी के फर्जी साहित्यकार भी सक्रिय

बिलासपुर। वस्तुत: किसी साहित्यकार का सम्मान उसके साहित्य का सम्मान होता है। इस दौर में हिंदी साहित्य जगत में फर्जी साहित्यकार भी सक्रिय हैं जो दूसरों की लेखनी से वाहवाही लूट रहे हैं। यह विचार चर्चा के दौरान केशव शुक्ला ने व्यक्त किया।

राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में रचनात्मक योगदान के लिए नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार केशव शुक्ला को अटल स्मृति सम्मान से सोमवार को सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि उनका सम्मान पत्रकार कालोनी स्थित निवास पर जाकर किया गया।अटल स्मृति सम्मान समारोह सन 2022 में नगर में हुआ था।उस वक़्त श्री शुक्ल समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए थे।यह सम्मान साहित्यकार एवं वरिष्ठ कवि अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर ने उनके घर जाकर किया। इस अवसर पर वीवी रमन किरण जी मौजूद थे।उल्लेखनीय है इस मंच के अध्यक्ष तिवारी हैं।

विश्व हिंदी रचनाकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर, नगर इकाई अध्यक्ष अंजनी कुमार, प्रभारी बिलासपुर इकाई डा. प्रीति प्रसाद,सहसचिव संगीता सिंह बनाफर,कार्यकारी अध्यक्ष बिलासपुर इकाई सीमा त्रिपाठी शैव्या हैं। केशव ने मंच के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत एवं ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button