ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

नाबालिग को आगे कर नशीले का कारोबार तीन गिरफ्तार

बिलासपुर। सकरी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ महिला और दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है। महिला पुलिस से बचने के लिए नाबालिग से नशे का कारोबार करा रही थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

सकरी पुलिस को सूचना मिली कि अटल आवास में एक महिला किशोरी और नाबालिग से नशे का कारोबार करा रही है। इस पर अधिकारियों ने जवानों को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर बबली साहनी(52) व मकान में मौजूद 16 साल किशोरी और एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया। किशोरी ने जवानों को चकमा देने के लिए नशीले इंजेक्शन को कमर के पास छुपा लिया। महिला आरक्षक ने तलाशी लेकर इंजेक्शन का एंपुल जब्त किया। वहीं, नाबालिग की जेब से एंपुल मिला। मकान में तलाशी लेने पर बेड के नीचे छुपाकर रखे नशीले इंजेक्शन को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस की टीम तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। यहां पर आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सप्लायरों के संबंध में चल रही पूछताछ

पुलिस ने महिला और नाबालिग को गिरफ्तार कर सप्लायरों के संबंध में पूछताछ की गई। इसमें महिला ने बताया कि सप्लायर उसके मकान में नशे का सामान छोड़कर जाते हैं। महिला के मोबाइल को जब्त कर इसकी जांच की जा रही है। इसमें नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button