मध्यप्रदेश
बीजेपी नेता प्रीतम लोधी ने फिर दिया विवादित बयान, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कही ये बड़ी बात

भोपाल। आज राजधानी भोपाल में बीजेपी से निष्कासित नेता प्रीतम लोधी सीएम शिवराज के साथ पौधा लगाने पहुंचे थे। स्मार्ट पार्क में लोधी ने सीएम शिवराज के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधिश्वर पंडित धीरेद्र कृष्ण शास्त्री पर फिर से जुबानी हमला बोला है।
प्रीतम लोधी ने बागेश्वर धाम को लेकर कहा कि चमत्कार वगैरह कुछ नहीं होता यह सब ट्रिक है। इसके अलावा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए बयान पर प्रीतम लोधी ने सफाई देते हुए कहा कि किसी को दु:खी करना मेरा मकसद नहीं था। अपने बयान के लिए माफी मांग चुका हूं।


