ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

हनुमानजी के गुण भाजपा को प्रेरणा देते हैं स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन

भाजपा कार्यकर्ता आज पार्टी का 44वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराया। सभी बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बधाइयां दी हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करोड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बताया कि भाजपा हनुमानजी के गुणों से प्रेरणा लेते ही। नीचे पढ़िए संबोधन की बड़ी बातें और देखिए वीडियो

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत अपनी अपार शक्तियों का आभाष कर चुका है। जिस तरह हनुमानजी को उनकी शक्ति याद दिलाई गई थी, उसी तरह 2014 के बाद देश को उसकी शक्ति याद दिलाई गई। हनुमानजी ने अपने लिए कभी कुछ नहीं किया। इसी तरह भाजपा ने जो किया, वो देश के लिए किया।

भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक जिन महान विभूतियों ने पार्टी को सींचा है… पार्टी को संवारा है, सशक्त और समृद्ध किया है, छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर के वरिष्ठ पद पर रह कर देश और पार्टी की सेवा करने वाले सभी महानुभावों को मैं शीश झुका कर प्रणाम करता हूं।

आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान जी की जन्म जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन और उनके जीवन के प्रमुख प्रसंग आज भी हमें पुरषार्थ के लिए प्रेरित करते हैं… भारत की विकास यात्रा के लिए प्रेरणा देते हैं।

हनुमान जी के पास असीम शक्ति है लेकिन इस शक्ति का इस्तेमाल वो तभी कर पाते हैं जब स्वयं पर से उनका संदेह समाप्त हो जाता है।

2014 से पहले भारत की भी यही स्थिति थी… लेकिन आज भारत बजरंगबली जी की तरह अपने भीतर सूक्त शक्तियों का आभास कर चुका है।

आज भारत समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने और उनका मुकाबला करने में पहले से ज्यादा सक्षम है।

आज की मॉडर्न परिभाषा में जिस बात का बार बार जिक्र किया जाता है वो है- Can Do Attitude

अगर हनुमान जी का पूरा जीवन देखें तो डगर डगर पर Can Do Attitude की संकल्पशक्ति ने उनके लिए सफलता लाने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करती है।

‘कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहीं होय तात तुम्ह पाही’

यानी ऐसा कोई भी काम नहीं है जो पवन पुत्र हनुमान कर नहीं सकते।

जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तो पूरा पर्वत ही उठा लाए।

भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे।

BJP 44th Foundation Day: LIVE Photo Video

स्थापना दिवस के जरिए भाजपा एक बार फिर अपनी चुनावी तैयारी को आगे बढ़ाएगी। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। गुरुवार को स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे देश के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और इसी क्रम में आगे की रणनीति भी साफ हो जाएगी। पहले ही उनके भाषणों से इसका संकेत मिलता रहा है कि पार्टी अपने विकास के एजेंडे के साथ विपक्षी दलों में परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाएगी।

गुरुवार को पार्टी देश के 10 लाख से अधिक बूथों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी और एक बार फिर से, मोदी सरकार का नारा लिखेगी। 11 अप्रैल को ज्योतिबा फूले की जन्म शताब्दी और 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के अवसर भाजपा ओबीसी और दलितों के बीच विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी।

इस बीच, सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपने-अपने घरों पर झंडा फहरा रहे हैं। स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम को भाजपा ने आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक पूरे एक हफ्ते मनाने का फैसला किया है। इसके तहत 11 अप्रैल को समाज सुधारक ज्योतिबा फूले की जन्मशती को पूरे देश में धूमधाम से मनाएगी। इस अवसर भाजपा का ओबीसी मोर्चा पूरे देश में कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

Related Articles

Back to top button