ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

धनवर्षा कराने वालों के बल्लों से रन वर्षा

ग्वालियर। द इंस्टिट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया की ग्वालियर ब्रांच से जुड़े सीए का रविवार को कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में क्रिकेट मैच हुआ। इसमें आंकड़ों की उधेड़बुन करने में हमेशा व्यस्त रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट ने जमकर चौके-छक्के लगाए। खेल के मैदान पर सीए एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के रूप में दिख रहे थे। फायनल मैच सुपर किंग्स ने जीता। इस टीम के कप्तान पंकज शर्मा थे। सीए सुपरकिंग्स का मुकाबला सी वारियर्स से था। सीए सुपरकिंग्स ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। वारियर्स टीम ने 12 ओवर में 121 रन बनाए। 122 रन का टारगेट विपक्षी टीम को दिया। जिसे उसने महज सात ओवर में ही पूरा कर लिया। सीए सुपरकिंग्स की ओर से सबसे ज्यादा रन अमन टुटेजा ने बनाए। उन्होंने 20 चौकों और चार छक्कों की मदद से कुल 110 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें मैन आफ द मैच घोषित किया गया।

छह टीमों ने लिया भाग क्रिकेट के इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने भाग लिया। जीतने वाली टाप टू टीमों के बीच फाइनल खेला गया था। इस दौरान लगभग सौ चार्टर्ड अकाउंटेंट मौजूद थे। सीए खिलािड़यों का मनोबल विधायक प्रवीण पाठक ने बढ़ाया। एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने भी टूर्नामेंट में शामिल होकर बल्लेबाजी का जौहर दिखाया। इस मौके पर सीए गोपाल दास लड्ढा, अशोक विजयवर्गीय, रमाकांत गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रवाल, अरविंद गौर, अरविंद व्यास, ग्वालियर ब्रांच के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, वाइस चेयरमैन अजीत बंसल, सचिव पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल मित्तल, सिकासा चेयरपर्सन निधि अग्रवाल और एग्जीक्यूटिव मेंबर समर्थ दोनेरिया आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button