ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

जज की जीभ काटने की धमकी देने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ केस भड़की भाजपा

मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी अपनी संसद सदस्यता गंवा चुके हैं। यह मामला अब ऊपरी अदालत में है। ताजा खबर तमिलनाडु से आ रही है। यहां एक कांग्रेस नेता ने अपने विवादित बयान में राहुल गांधी के खिलाफ फैसला देने वाले जज को धमकी दी। इसके बाद भाजपा भड़क गई है। वहीं आरोपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जानिए पूरा मामला

पढ़िए क्या कहा मणिकंदन ने

कांग्रेस की अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा ने तमिलनाडु के डिडीगुल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पार्टी के जिला प्रमुख मणिकंदन ने कहा कि 23 मार्च को सूरत कोर्ट के न्यायाधीश ने हमारे नेता राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई। उन्होंने कहा कि सुनिए जस्टिस एच वर्मा, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम आपकी जीभ काट देंगे।

मणिकंदन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और डिडीगुल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम पर टिप्पणी के लिए दोषी ठहराया गया था। उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। उनकी सजा के बाद राहुल गांधी को संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

भाजपा हमलावर

भाजपा एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, क्या न्यायालय स्वत: संज्ञान लेगा और राहुल गांधी को उनकी पार्टी के लोगों द्वारा न्यायपालिका को धमकी देने के लिए जवाबदेह ठहराएगा

Related Articles

Back to top button